6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डाक कार्मिकों का आंदोलन जारी, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

-22 मई से देशभर में ग्रामीण डाक कार्मिक हड़ताल पर
2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर.

एक सप्ताह से देशभर में ग्रामीण डाक कार्मिक हड़ताल पर है। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ प्रधान डाक घरों में डाक के ढेर लगे हुए हैं और डाक की आपूर्ति नहीं हो रही। इस कारण डाक सेवाएं प्रभावित हो रही है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित सातवें वेतन आयोग की तर्ज पर ग्रामीण डाक सेवकों के लिए गठित कमलेश प्रसाद कमेटी को लागू करने की मांग को लेकर देशभर में ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर हैं।

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद शर्मा व सचिव रामचंद्र शर्मा के अनुसार ग्रामीण डाक सेवक मुख्य डाक घर के समक्ष धरना निरंतर धरना दे रहे हैं।द श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों में अधिकांश डाक कार्मिक हड़ताल पर है। डाक कर्मचारी 22 मई से केंद्रीय मुख्यालय के आह्वान पर अनिश्तिकालीन हड़ताल पर है। इससे ग्रामीण डाक सेवाएं ठप हो चुकी है। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले के मुख्य डाकघर, 54 उपडाकघर और 518 शाखा डाकर घरों में डाक सेवाएं प्रभावित हो रही है।

बंद का असर सामान्य, बढ़े सब्जी के दाम

गांव बंद के तहत गांवों से न के बराबर सप्लाई हुए दूध व सब्जियां


रायसिंहनगर. प्रदेशव्यापी आह्वान पर हुए गांव बंद के आयोजन में कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह नाके लगाकर गांवों से आ रहे दूध व सब्जियों की सप्लाई रोकी। शुरुआती दौर में कस्बे सहित आसपास के गांवों में किसानों ने फल, सब्जी एवं दूध का बेचान नहीं किया। आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार में बंद का फायदा उठाकर सब्जी विक्रेताओं ने सब्जियों के दाम एकाएक बढा दिए।

सब्जियों के दामों में बीस रुपए तक की बढोतरी हुई। उधर शुक्रवार को सुबह सुबह ही किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांवों में किसानों से संपर्क कर आंदोलन में सहभागी होने का आग्रह किया। कस्बे में किसानों के बंद का व्यापक असर नहीं देखा गया। बंद को सफल बनाने के लिए विधायक सोनादेवी बावरी, कांग्रेस की महिला ब्लॉक अध्यक्ष रामदेवी बावरी, ब्लॉक अध्यक्ष लखवीर समरा, तरुणज्योतसिंह, पवन देदड़, धर्मपाल सहारण, क्षेत्र के किसानों ने शुक्रवार को भी नियमित की तरह फल-सब्जी की आपूर्ति की।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग