
क्षेत्र का विकास ही रहेगा प्राथमिकता
सादुलशहर.
विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार सुखदेव सिंह बराड़ का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र का विकास ही उनकी सवोज़्च्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में उच्च शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सादुलशहर व लालगढ़ जाटान में राजकीय छात्र महाविद्यालय खुलवाना, शहर में नन्दीशाला की स्थापना करवाना, पूरे विधानसभा क्षेत्र में आरओ सिस्टम लगवाना, किसानों को उनके हक का पूरा सिंचाई पानी उपलब्ध करवाना, मध्यम वगज़् के लोगों को रोजगार के लिए बैंक से ऋण लेने में आ रही परेशानियों को दूर करवाना, राजकीय कायाज़्लयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति करवाना, किसान को उसकी उपज का पूरा दाम दिलवाना, पक्के खाळों का निमाज़्ण करवाना, समय पर उचित मूल्य पर किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक उपलब्ध करवाना, प्राकृतिक आपदा होने पर किसानों की फसल को होने वाले नुकसान पर शीघ्र गिरदावरी करवा, तुरन्त मुआवजा दिलवाने का प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
इसके साथ ही सादुलशहर में ऑटोडोरियम निमाज़्ण के लिए भी प्रयास करेंगे। नशे पर अंकुश लगाना, किन्नू, टिन्डा व कपास आदि के प्रसंस्करण एवं अन्य कई तरह की औद्योगिक इकाईयां सरकार की सहभागिता से लगाकर रोजगार के नए मागज़् प्रशस्त करना भी प्राथमिकता में रहेगा।उनका कहना है कि सादुलशहर की आदशज़् कॉलोनी को आबाद करवाना, पूरे विधानसभा क्षेत्र में गुणवत्तापूणज़् शिक्षा के लिए सीबीएसई पैटनज़् पर राजकीय विद्यालय खुलवाना, अन्तराज़्ष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के किसानों की तारबन्दी में आ रही भूमि की समस्या का समाधान करवाना, सादुलशहर में एडीजे कोटज़् खुलवाना, विद्युत के अधिक बिल आने की समस्या का समाधान करवाना, खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए गांव-गांव में खेल स्टेडियम का निमाज़्ण करवाना, पंजाब से आ रहे दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान करवाने के लिए सतत प्रयास करना, सादुलशहर के भगत सिंह चौक से लेकर कैंचिया तक डिवाइडर सड़क का निमाज़्ण, श्री दुगाज़् मन्दिर से लेकर भगत सिंह चौक तक डिवाईडर की चौड़ाई कम करवाकर सड़क की चौड़ाई बढ़वाना, लालगढ़ जाटान, मिजेवज़ला, मटीली राठान, हिन्दुमलकोट आदि का शहरों की तजज़् पर विकास करवाना आदि कायज़् करवाना भी प्राथमिकता में रहेंगे।
Updated on:
22 Oct 2018 07:59 pm
Published on:
22 Oct 2018 05:50 pm
