
श्रीगंगानगर. कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल जाती छात्राएं।
श्रीगंगानगर. नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही मौसम में बदलाव आया है। पिछले दो दिन गुनगुनी धूप का आनंद लेने के बाद आमजन को गुरुवार को कोहरे और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। कोहरे का असर दोपहर दो बजे तक रहा। उसके बाद धूप निकली तो कड़ाके की ठंड से राहत देने में नाकाम रही। मौसम में बदलाव के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को उत्तरायण में जा रहे सूर्यदेव ठंड का असर कम करने वाली धूप के साथ उदय हुए। कई दिनों बाद निकली करारी धूप का लोगों ने दिनभर आनंद लिया। हवा चलने के बावजूद बुधवार को भी सर्दी से राहत देने वाली धूप खिली रही। आमजन को उम्मीद तो गुरुवार को भी धूप खिलने की थी, लेकिन सुबह घर से बाहर निकले तो घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड से सामना हुआ। कोहरा इतना घना था कि दस-पंद्रह फीट के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सडक़ों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
सर्दी के कारण घोषित छुट्टियां समाप्त होने पर गुरुवार को सभी कक्षाएं शुरू हो गई। स्कूलों का समय सुबह 10.30 दस बजे का होने के बावजूद बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जाते दिखे। उस समय कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड थी। ठंड के कारण कई बच्चों की धूजणी छूट रही थी।
मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान जो बुधवार को 21.5 डिग्री सेल्सियस था, गिरकर 13.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस से घटकर 5.7 डिग्री सेल्सियस रह गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है, लेकिन कोहरे और सर्दी का प्रकोप बना रहेगा।
Published on:
17 Jan 2025 02:44 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
