6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात को पथराव से अफरा-तफरी, सुबह हंगामे के बाद मंडी बंद

https://www.patarika.com/sri-ganga-nagar-news/
2 min read
Google source verification
Mandi

रात को पथराव से अफरा-तफरी, सुबह हंगामे के बाद मंडी बंद

- पुलिस अधिकारी पहुंचे, वार्ता का दौर जारी

श्रीगंगानगर.

नई धानमंडी परिसर स्थित फल-सब्जी मंडी में सोमवार रात दो पक्षों में झगड़े के बाद पथराव हो गया। इससे मंडी में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पथराव में एक कार के शीशे टूट गए। मंगलवार सुबह व्यापारियों ने मंडी बंद रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया। व्यापारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर मंडी में वार्ता चल रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात पंजाब फ्रूट कंपनी पर काम करने वाले दो जनों का अन्य व्यक्तियों से विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने समझाइश कर मामला शांत कर दिया लेकिन देर रात करीब दो बजे फिर से कुछ लोग वहां पहुंच गए और झगड़ा करने लगे।

इस दौरान आरोपियों ने पथराव कर दिया। इसके चलते मंडी में मौजूद लेबर में अफरातफरी मच गई। पथराव के दौरान कार के शीशे टूट गए। रात को ही व्यापारी भी वहां पहुंच गए। मंगलवार सुबह मंडी में व्यापारियों ने दुकानें व कारोबार बंद रखा और प्रदर्शन किया। व्यापारियों व श्रमिकों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया तथा फल सब्जी मंडी का गेट बंद कर दिया गया।

इसके चलते वहां फल व सब्जी उत्पादक किसानों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि रात को झगड़े के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था और उनको छोड़ दिया। जिसके चलते वे दोबारा मंडी में पहुंच गए। जहां उन्होंने मारपीट व पथराव कर दिया, जिससे दो-तीन जने घायल हो गए। दोपहर तक पुलिस, व्यापारी सहित अन्य लोगों के बीच वार्ता चलती रही। वहीं कुछ व्यापारी मामला दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचे। इस दौरान फल सब्जी विक्रेता यूनियन अध्यक्ष किशोरीलाल पचेरवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, फल सब्जी उत्पादक संघ अध्यक्ष अमरसिंह बिश्नोई सहित पार्टियों के पदाधिकारी आदि मौके पर मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग