1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तेरह लाख की ग्वार भरने वाला ट्रक जब्त, चालक फरार

व्यापारी व ट्रांसपोर्टर की सतर्कता से नई धानमंडी के एक व्यापारी का करीब तेरह लाख रुपए का ग्वार खुर्दबुर्द होने से बच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 1 Oct 2017, 8:57 PM IST

demo pic

demo pic

श्रीगंगानगर.

व्यापारी व ट्रांसपोर्टर की सतर्कता से नई धानमंडी के एक व्यापारी का करीब तेरह लाख रुपए का ग्वार खुर्दबुर्द होने से बच गया। व्यापारी की सूचना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि जवाहरनगर निवासी विनय पुत्र सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी नई धानमंडी में नेशनल एग्रो के नाम से कृषि जिंसों व्यापार की फर्म है।उसने जोधपुर स्थित ग्वार गम फैक्ट्री में ग्वार भेजने के लिए गौरव फ्रंट कैरियर से ट्रक मांगा था। ट्रांसपोर्टर की ओर से 29 सितंबर को एक ट्रक भेजा गया। चालक ने बताया कि ट्रक सही है। इस पर व्यापारी ने ट्रक में 464 ग्वार के कट्टे लदवा लिए, जिनकी कीमत करीब तेरह लाख रुपए थी। ट्रक चालक को एडवांस किराया साढ़े बारह हजार रुपए दे दिए गए। ट्रक रवाना होने वाला था कि उसकी आगे व पीछे के नंबरों में अंतर देखा गया। यह देखते ही व्यापारी सतर्क हो गया। चालक से इस संबंध में जानकारी मांगी तो वह घबरा गया। इस संबंध में ट्रांसपोर्टर को खबर की गई। इस दौरान चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। व्यापारी ने किसी अन्य चालक को बुलाकर ट्रक को अपने गोदाम में खाली कराया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को थाने ले आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।


चार जगह लिखे नंबर अलग-अलग

- पुलिस ने बताया कि जब्त हुए ट्रक के आगे कुछ नंबर थे और पीछे अलग नंबर लिखे हुए थे। वहीं ट्रक के बगल में अलग ही नंबर लिखे हुए है। वहीं व्यापारी को दिए गए कागजोंa की फोटो काफी में भी अलग नंबर लिखे है। ट्रक के आगे नंबर प्लेट पर लिखे नंबर पर स्टीकर से नंबर बदले हुए है।


पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

- पुलिस ने बताया करीब एक साल पहले भी सदर थाने में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जिसमें फर्जी नंबर से ट्रक चालक ने व्यापारी का जिंस लदान कर लिया। व्यापारी की सतर्कता से वह पकड़ा गया था। इसके अलावा जिले में अन्य कई ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जिनमें फर्जी नंबरों से ट्रक चालक माल लेकर ही चंपत हो गए। यहां से गया माल गंतव्य तक पहुंचा ही नहीं।


इनका कहना है

-व्यापारी की सतर्कता से करीब तेरह लाख रुपए का ग्वार बच गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ट्रांसपोर्टरों व व्यापारियों को इस संबंध में चर्चा कर सही ट्रक में ही माल लदान कराने के बारे में कहा जाएगा। जिससे व्यापारियों का माल खुर्दबुर्द होने की घटनाएं नहीं हो।
राहुल यादव, थाना प्रभारी कोतवाली।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़