
खेत में पानी लगाते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत
रायसिंहनगर.
खेत में पानी लगाते समय करंट लगने से रविवार को किसान की मौत हो गई। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने किसान को संभाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर इसे राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है तथा इस संबंध में मर्ग दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाके के मुकलावा थाना क्षेत्र के गांव उड़सर में रविवार को करंट लगने से किसान की मौत हो गई। हादसा खेत में पानी लगाने के दौरान हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को रायसिंहनगर पहुचाया। किसान 50 वर्षीय देशराज पुत्र बुधाराम विश्नोई का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा है। बताया जा रहा है कि देशराज रविवार सुबह अपने खेत में ट्यूबवेल चालू कर रहा था। ट्यूबवेल को बंद करने के दौरान यह हादसा हुआ। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस मर्ग दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
Published on:
31 Mar 2019 02:08 pm
