5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निशान साहब की सेवा, अखण्ड पाठ शुरू, आज निकलेगा नगर कीर्तन

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
festival

निशान साहब की सेवा, अखण्ड पाठ शुरू, आज निकलेगा नगर कीर्तन

गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव प्रारम्भ, की गई है भव्य सजावट

आज नगर कीर्तन, कल समागम में निहाल करेंगे शिरोमणी जत्थे

श्रीगंगानगर. श्रीगुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में शुरू हो गया है। बुधवार सुबह निशान साहब की सेवा की गई और बड़ी श्रद्धा के साथ अखण्ड पाठ प्रारम्भ किया गया। प्रधान गुरबचन सिंह वासन ने बताया कि प्रकाश उत्सव के चलते भव्य सजावट की गई है।

गुरुवार सुबह 12 बजे विशाल नगर कीर्तन निकलेगा, इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। नगर कीर्तन की रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की जा रही है। यह वापिस शाम 6 बजे गुरुद्वारे पहुंचेगा और उसके बाद दीवान सजेगा। वासन ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9.30 बजे पाठ का भोग डलेगा, उसके बाद समागम में हरमिन्दर साहब के शिरोमणी जत्थे भाई हरनाम सिंह, भाई गगनदीप सिंह संगत को कीर्तन से निहाल करेंगे। पटना साहिब के संतोखसिंह सहित अनेक गुरुज्ञानी इसमें शामिल होंगे। प्रकाश उत्सव के तीनों दिन अटूट लंगर चलेगा।

कीर्तन प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारे में श्रीगुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में दो समूह कीर्तन प्रतियोगिता रखी गई, 9 से 14 एवं 15 से 20 वर्ष के आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में कुल 66 प्रतिभागी थे, उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान पर रहने वालों को स्वर्ण पदक तथा उप विजेताओं को रजत पदक दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता के संयोजक जितेंद्र सिंह वासन ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में प्रभलीन कौर प्रथम, मनमीत कौर द्वितीय तथा जसलीन कौर तृतीय रहे। कनिष्ठ वर्ग में गुरवीर सिंह प्रथम, युक्ता नायक द्वितीय तथा सिमरजीत कौर और राजसिंह तृतीय रहे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग