5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में लगी आग, फसल जलकर राख

श्रीगंगानगर.
less than 1 minute read
Google source verification
Fire

खेत में लगी आग, फसल जलकर राख

इलाके के खेतों में इन दिनों विभिन्न कारणों से लगातार आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। इससे किसानों की मेहनत से तैयार की गई फसल आग की भेंट चढ़ रही है और उसके अरमानों पर पानी फिर रहा है। जिले में सोमवार को गांव साठ जीबी (बी) के किसान राजासिंह बराड़ के खेत में आग लगे अभी चौबीस घंटे भी नहीं हुए थे कि इलाके का एक और खेत आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि आगजनी के कारणों का खुलासा नहीं है तथा प्रशासन के प्रतिनिधि मौके पर नुकसान का जायजा लेने पहुंचे हैं।

सरपंच रोहिताश पंवार ने बताया कि हादसा मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गांव पांच एच में किसान टेकचंद कंबोज के खेत में हुआ। खेत से आग की लपटें निकलती देख आसपास के किसान मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। किसानों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इससे पहले किसानों ने अपने स्तर पर आग रोकने के तमाम प्रयास किए। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। गिरदावर और अन्य प्रशासनिक प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे हैं तथा जायजा ले रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग