5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे की दवाएं भेजने वाले को जेल भेजा, पूछताछ में मिली कई जानकारी

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
Google source verification
interrogation

नशे की गोलियां ले जाते गिरफ्तार दो आरोपी रिमांड पर, पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस टीम जयपुर भेजी
श्रीगंगानगर. सदर थाना पुलिस की ओर से पिछले दिनों 74 हजार नशे की गोलियां पकडऩे के मामले में जवाहरनगर थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए सप्लायर को पूछताछ के बाद सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इससे पूछताछ में पुलिस को काफी जानकारी मिली है। इसलिए एक टीम जयपुर भेजी गई है।
जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि 18 नवंबर को सदर थाना पुलिस ने 74700 नशे की गोलियां व कैप्सूल पकड़े थे। जिसमें गांव खाटलबाणा हिन्दुमलकोट निवासी नानक सिंह उर्फ ज्ञानी पुत्र पूर्णसिंह, केदार चौक पुरानी आबादी श्रीगंगानगर निवासी संीप उर्फ दुगी पुत्र हरीश व गली नंबर दस सेतिया कॉलोनी गिरफ्तार हुए थे। जिसकी जांच जवाहरनगर थाना प्रभारी को दी गई थी। इनसे पूछताछ के बाद आरोपी इन्द्रा कॉलोनी निवासी मोहनलाल पुत्र जगदीश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया था। जिसने नशे की गोलियां बीकानेर से मंगवाना बताया था। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को भरतनगर निवासी नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर किया था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पूछताछ के दौरान पुलिस मेडीकेटेड नशे की सप्लाई के बारे में कई जानकारी मिली है। इसके चलते जांच के लिए पुलिस टीम जयपुर भेजी गई। पुलिस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग