5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रस्सा-कस्सी, गुल्ली डंडा में आजमाया हाथ

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Fun fair

रस्सा-कस्सी, गुल्ली डंडा में आजमाया हाथ

-वृंदावन विहार में आज होगा प्रतिभाओं का सम्मान

श्रीगंगानगर. वृन्दावन विहार में शनिवार सुबह केबीएस फन फेयर रखा गया। इसमें रस्साकशी, गुल्ली डंडा, तश्तरी फेंक जैसे परम्परागत खेल शामिल किए गए। विश्व योग भारती के प्रांतीय प्रमुख योगी संदीप चौधरी एवं उनकी टीम ने योगाभ्यास करवाया।

सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग, विकास समिति के संयोजक सतीशचंद्र गोयल, कार्यक्रम संयोजक दीपक गोयल मुकीम, डॉ. राकेश गोयल, विनोद बिहाणी, विजय कुमार गोयल ने पुरस्कार वितरित किए।

विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि में श्वेता गर्ग, पारूल अग्रवाल, विकास जैन, विविध बिहाणी, मीनू दुगड़, सवीना, मानवी गौड़ ने पुरस्कार जीते। पलक्ष गर्ग, लिशिका बिहाणी, हिताक्षी, रिशान बिहाणी, पावन, नक्ष बिहाणी, हार्दिक की प्रस्तुतियां सराही गई। मताधिकार का महत्व बताते हुए इसके सदुपयोग का आह्वान किया गया। विकास जैन, अंकित जैन, मानव धींगड़ा, बृजेश धींगड़ा को सम्मानित किया गया। अमनप्रीत सिंह मोनू, राजेंद्र छाबड़ा, रमनदीप छाबड़ा, रूपिना अरोड़ा शर्मा सहित काफी जने फेयर में मौजूद थे। सोसायटी ने रविवार सुबह 11.15 बजे पार्क में कॉलोनी की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह रखा है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग