2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: गुजरात चुनाव में गुज़रे सीसुब एएसआई का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

लेखराम का अंतिम संस्कार रविवार देर शाम करीब पौने छह बजे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर बीएसएफ के 9 जवानों ने चार राउंड फायर कर सलामी दी।

2 min read
Google source verification
police

केसरीसिंहपुर.

गुजरात के भावनगर में चुनाव ड्यूटी के दौरान हार्ट अटेक से मरे सीमा सुरक्षा बल के एएसआई लेखराम का अंतिम संस्कार रविवार देर शाम करीब पौने छह बजे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस मौके पर बीएसएफ के 9 जवानों ने चार राउंड फायर कर सलामी दी। गमगीन माहौल में हुए अंतिम संस्कार से पूर्व प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भरत राज, श्रीकरणपुर उपखण्ड अधिकारी मुकेश बारेठ, थाना प्रभारी वेद प्रकाश लखोटिया, उपतहसीलदार ओपी मीणा व सीसुब के एएसआई केके शर्मा ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

45 वर्षीय लेखराम पुत्र पेमाराम की गुजरात के भावनगर में शानिवार सुबह करीब 6 बजे मृत्यु हुई थी। उसका शव 36 घंटे बाद रविवार को सांय साढ़े पांच बजे गांव 4 डब्लयू में पहुचा। गांव की कल्याण भूमि में आस पास के गांवों से हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की भारी भीड़ व गमगीन माहौल के बीच उनके तीनों पुत्रों ने उन्हें मुखाग्रि दी। जैसे ही शव एम्बूलैंस से उतार कर घर के आंगन में लाया गया परिजनों का बुरा हाल हो गया। दो माह पूर्व ही बेटों की शादी करने आया था लेखराम दो माह पहले ही उसने अपने दो बेटों ईश्वर राम व विकास की शादी करने के लिए छुट्टी पर गांव आया था।

परिजनों ने बताया कि लेखराम 22 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति लेने की सोच रहा था। परिवार में पत्नी राधा व 85 वर्षीय मां चनन्ना देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। जैसे ही घटना का पता लोगों को लगा तो आस-पास से अनेक ग्रामीण सैनिक के घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे रहे। 30 घण्टे बाद गांव पहुंचा शव सीमा सुरक्षा बल में तैनात लेखराम वर्तमान में यूपी के सिद्धार्थ नगर में 43 वाहिनी में था। गुजरात चुनाव के दौरान भावनगर जिले में डयूटी पर लगाया गया था। एसएसबी के एसआई तरसेम लाल ने बताया कि शनिवार सुबह 5 बजे उसे हार्ट अटैक आया तो चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

Story Loader