6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रत्याशी निहालचंद ने किया मतदान

रायसिंहनगर.
less than 1 minute read
Google source verification
Nihal chand

भाजपा प्रत्याशी निहालचंद ने किया मतदान

-कस्बे के वार्ड तीन स्थित बूथ संख्या 43 पर मतदान के लिए पहुंचे
श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी निहालचंद मेघवाल ने सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मतदान किया। निहालचंद कस्बे के वार्ड तीन स्थित बूथ संख्या 43 पर मतदान के लिए पहुंचे। वे कतार में लगे तथा नियमानुसार अपनी बारी का इंतजार किया। उन्होंने मतदान दल के अधिकारियों के निर्देशानुसार मतदान की सभी गतिविधियां पूरी की और मतदान किया।

क्षेत्र में सुबह से ही लोकसभा चुनाव के लिए मतदान को लेकर उत्साह का माहौल है। लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगनी शुरू हो गई। सुबह नौ बजे तक इलाके में लगभग पद्रह प्रतिशत मतदान हो चुका था। इसमें सर्वाधिक 16.67 प्रतिशत मतदान रायसिंहनगर क्षेत्र में ही हुआ। इसके अलावा सादुलशहर में 15.62 प्रतिशत, श्रीगंगानगर में 14.50 प्रतिशत, श्रीकरणपुर में 14.75 प्रतिशत, सूरतगढ़ में 15.74 प्रतिशत, हनुमानगढ़ में 15.14 प्रतिशत, संगरिया में 14.68 प्रतिशत तथा पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में 15.97 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग