5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साढ़े तीन फुट के शीशपाल हैं दिव्यांगों में मतदाता जागरुकता के लिए जिले के ब्रांड एंबेसडर, पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे

बीरमाना.
less than 1 minute read
Google source verification
Shishpal

साढ़े तीन फुट के शीशपाल हैं दिव्यांगों में मतदाता जागरुकता के लिए जिले के ब्रांड एंबेसडर, पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे

वे कद में बेहद छोटे हैं । लेकिन हौंसले बुलंद है। खिलाड़ी भी हैं पैरा ओलम्पिक में शॉटपुट में गोल्ड मैडल हासिल कर चुके हैं। पिछले दिनों उनके छोटे कद और उपलब्धियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने उन्हें दिव्यांग मतदाताओं में मतदान जागरुकता के लिए जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया। जी हां, हम बात कर हैं जिले के बीरमाना क्षेत्र में गांव पांच डीडब्ल्यूएम के निवासी शिशपाल लिंबा की। शिशपाल लिंबा करीब पच्चीस वर्ष आयु के हैं और फिलहाल राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

उनके साथ उनकी पत्नी निशा भी वोट करने पहुंची। निशा भी उनकी तरह ही छोटे कद की हैं लेकिन दोनों के हौंसले बुलंद है। सोमवार को गांव पांच डीडब्ल्यूएम स्थित मतदान केंद्र पर कतार में लगे। चुनाव से जुड़े अधिकारियों के निर्देशों का पालन कर मतदान किया। शीशपाल ने लोगों से आग्रह किया कि वे मतदान करने अवश्य जाएं। उनका कहना था कि शारीरिक कमी मतदान जैसे कार्य में आड़े नहीं आनी चाहिए। हमें मतदान कर अपना दायित्व अवश्य निभाना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग