5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौरव यात्रा का जायजा लेने अनूपगढ़ पहुंचे मंत्री श्रीचंद कृपलानी से लोगों ने की ये मांग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
gaurav yatra anupgadh shrichand kraplani

गौरव यात्रा का जायजा लेने अनूपगढ़ पहुंचे मंत्री श्रीचंद कृपलानी से लोगों ने की ये मांग

श्रीगंगानगर/अनूपगढ़

मुख्यमंत्री के गौरव यात्रा के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए स्वायत शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने अनूपगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरे के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी के लिए पंचायत समिति सभागार में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक हुई। जिसमें दान विकास बोर्ड के अध्यक्ष जवाहर सिंह, विधायक शिमला बावारी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिश्मबर सिंह, जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा, विधायक अभिषेक मटोरिया, प्रधान पुलकित बलाना व उम्मेद सिंह राठौड़,भाजयुमों प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका बैलाण,भामाशाह मोहित छाबड़ा,अविनाश डाबी व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी,तिलक राज चुघ,सतपाल मुंजाल मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के दौरे से सम्बंधित सभी जानकारियां लीं

बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने भाजपा कार्यकर्ताओ से केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर उन्होने भाजपा कार्यकताओं से मुख्यमंत्री के दौरे से सम्बंधित सभी जानकारियां लीं।

अनूपगढ़ को जिला बनाने की मांग
भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि नई धान मंडी में मुख्यमंत्री की सभा का आयोजन होगा। जिसको सफल बनाने के लिए गांव-ढाणियों में जनसम्पर्क किया जा रहा है। पंचायत समिति में गौरव यात्रा के प्रभारी मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान घड़साना तथा अनूपगढ़ व्यापार मंडल का एक शिष्टमंड़ल ने नरमा कपास, चना तथा सरसों के सरकार द्वारा सीधी खरीद पर पूर्व कि तरह आड़त व्यापारियों को दी जाने की मांग की। इसके अलावा भाजपा पदाधिकारियों ने अनूपगढ़ को जिला बनाने की मांग से भी अवगत करवाया। जिस पर उन्होने कहा कि अभी तक राजस्थान में किसी भी नए जिले की घोषणा नही की गई है। जब भी नए जिलों की घोषणा होगी उसमें अनूपगढ़ की प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा कई लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग