
राज्य सरकार की ओर से जुलाई माह से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएसएफए) में कुछ चयनित परिवारों को घर बैठे राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने अपने पहले बजट में इसकी घोषणा की गई थी, जिसकी पालना में यह शुरुआत की जा रही है। योजना के तहत उन परिवारों को घर बैठे राशन गेहूं उपलब्ध करवाया जाएगा, जिनके परिवारों में 18 वर्ष से कम और 60 साल से अधिक आयु के सीनियर सिटीजन या विशेष योग्यजन हैं। खाद्य विभाग के उपायुक्त आशीष वर्मा ने इसको लेकर सभी संबंधित जिला रसद अधिकारियों को राशन को चिन्ह्रित परिवारों को वितरित करने के निर्देश दिए हैं। रसद विभाग के प्रर्वतन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जिले में वर्तमान में तीनों श्रेणियां में परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। गेहूं की डिलीवरी बैग में की जाएगी और इसके लिए राशन डीलर्स को अलग से मानेदय भी मिलेगा।
एक उचित मूल्य की दुकान पर तय की गई श्रेणी के राशन कार्ड की संया एक से दो है तो उन्हे 80 रुपए प्रति राशन कार्ड मानेदय मिलेगा। इसी तरह तीन से पांच राशन कार्ड होने पर दो सौ रुपए मानदेय और 6 से 10 राशन कार्ड होने पर 300 रुपए मानदेय मिलेगा। इसी तरह यदि किसी राशन दुकान पर 10 से ज्यादा राशन कार्ड की संया है तो ऐसे डीलर्स को 300 रुपए के साथ 20 रुपए अतिरिक्त मानेदय मिलेगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आने वाले पात्र सीनियर सिटीजन, दिव्यांग और 18 साल से कम उम्र के लाभार्थियों को गेहूं के लिए हर माह राशन दुकानों के बाहर कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। गेहूं की होम डिलीवरी पर राशन को प्रति लाभार्थी कमीशन मिलेगा।
Published on:
30 Jun 2024 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
