4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर दोस्ती करना एक युवती को पड़ गया भारी

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
Google source verification
woman

फेसबुक पर दोस्ती करना एक युवती को पड़ गया भारी

जबरन मेरठ ले जाकर दुष्कर्म करने व जबरन शादी करने का आरोप
श्रीगंगानगर. शहर की एक युवती को फेसबुक पर दोस्त से नजदीकियां बढ़ाना भारी पड़ गया। युवती ने फेसबुक दोस्त व अन्य पर उसे जबरन मेरठ ले जाने, दुष्कर्म करने तथा डरा धमका कर विवाह करने का मामला महिला थाने में दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि शहर की इस युवती की ओर से मामला दर्ज कराया गया है कि पांच -छह माह पहले मोहम्मद नाम के एक युवक से फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई और एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। इन पर बातें करते रहे। यह फेसबुक दोस्त व उसके साथी अगस्त २०१८ में श्रीगंगानगर पहुंच गए और उसको मिलने के लिए बुलाया। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने फेसबुक पर डाली गई फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसको मेरठ उत्तरप्रदेश ले गए। जहां उसको बंधक बनाकर रखा गया। उससे शादी के कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिया और उससे गलत कार्य किया गया। युवती ने इस युवक व उसके परिवार के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग