30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : धीयां कर चलियां सरदारी…

पदमपुर रोड स्थित धन-धन बाबा दीपसिंह सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को 31 जरुरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 29 Oct 2017, 8:54 PM IST

marriage

marriage


श्रीगंगानगर.

एक तरफ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार यज्ञ वेदी के पास बैठे दूल्हा-दुल्हन और मंत्रों का जाप करते पंडित तो दूसरी तरफ श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के सामने बैठे दूल्हा-दुल्हन और आनंद कारज करवाते ग्रंथी।मौका था पदमपुर रोड स्थित धन-धन बाबा दीपसिंह सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को 31 जरुरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का। कार्यक्रम में आठ जोड़ों का हिंदू और 23 का सिख धर्म के अनुसार विवाह हुआ।

कांग्रेस-भाजपा बोलते तो है राम जैसा लेकिन कर्म है रावण जैसा

सुबह ग्यारह बजे गुरुद्वारे के सामने बने बड़े पंडाल में दूल्हे और दुल्हनें आ चुकी थीं। अतिथियों और दूल्हे-दुल्हनों का स्वागत किया गया । सभी 31 जोड़ों को समिति और अन्य संस्थाओं की तरफ से घरेलू सामान भेंट किया गया।इसमें शहर के नागरिकों ने भी सहयोग किया। कन्याओं को बैड, गद्दे, बिस्तर, संदूक, चांदी की पायल, चूडिय़ां, वाटर कूलर, बर्तन, सिलाई मशीन, गैस चूल्हा सहित छह महीने का राशन दिया गया। ।

Video : देश में वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों को दे रहे बढ़ावा

कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ
फेरे और आनंद कारज के बाद जोड़ों को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने, बच्चों को पढ़ाने, बेटा-बेटी में फर्क नहीं करने, पौधरोपण की शपथ दिलाई गई। ।

कैशलेस रहा पूरा आयोजन
आयोजकों ने बताया कि 31 जोड़ों की शादी का पूरा आयोजन पूरी तरह से कैशलेस रहा। इसमें एक भी रुपए नकदी के रूप में इस्तेमाल नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजिटल इंडिया के अभियान का समर्थन करते हुए आयोजन को कैशलेस करने का फैसला लिया गया था।

Video : सदर बाजार में छह दुकानों में नकदी और सामान चोरी

सेल्फी का दिखा क्रेज
दूल्हे हो या दुल्हनें तैयार होने के बाद सभी में सेल्फी लेने का काफी क्रेज देखने को मिला। सभी या तो खुद के मोबाइल से या अपने रिश्तेदार के मोबाइल फोन से सेल्फी लेते दिखे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़