
गुर्जर आरक्षण आंदोलन: श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट गाड़ी एक दिन के लिए स्थगित
गुर्जर आरक्षण आंदोलन: श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट गाड़ी एक दिन के लिए स्थगित
श्रीगंगानगर. प्रदेश में गुर्जर आरक्षण
आंदोलन की वजह से गुरुवार सुबह न कोटा से श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट गाड़ी आई और न ही शाम को श्रीगंगानगर से कोटा के लिए गाड़ी रवाना हुई।
स्टेशन अधीक्षक डीके त्यागी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस गाड़ी को एक दिन के लिए स्थगित किया है। श्रीगंगानगर से जयपुर व कोटा के लिए यह गाड़ी यात्रियों से फुल होकर जाती थी। गाड़ी स्थगित होने से रेलवे को भी भारी नुकसान हुआ है। बुधवार शाम को इस गाड़ी का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था। रेलवे ने इस गाड़ी को श्रीगंगानगर से जयपुर और वहां से फुलेरा-अजमेर-चांदेरिया होकर कोटा पहुंचाया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस बीच आंदोलन की वजह से गाड़ी को कई जगह रोका गया। जिसके चलते रेलवे ने इस गाड़ी को स्थगित करने का निर्णय किया है।
-----------------
बस भी जयपुर तक ---इसके अलावा श्रीगंगानगर से कोटा के बीच सुबह 4.30 बजे रोडवेज की एक बस सेवा जाती है। निगम इसे कोटा के बजाए अब श्रीगंगानगर से जयपुर के बीच चला रहा है।
Published on:
14 Feb 2019 08:27 pm
