5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे की गोलियां बेचते एक गिरफ्तार, 11 सौ गोली व सवा पांच लाख रुपए मिले

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
Google source verification
lakhs

नशे की गोलियां बेचते एक गिरफ्तार, 11 सौ गोली व सवा पांच लाख रुपए मिले

पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

श्रीगंगानगर. जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार दोपहर को पुरानी आबादी थाना पुलिस ने मियांबस्ती में छापा मारकर एक मकान से नशे की गोलियां बेचते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से 11 सौ नशे की गोलियां व सवा पांच लाख से अधिक की नकदी बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी दिगपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद थाने पर एक टीम बनाई गई और टीम की ओर से मियां बस्ती में सुलतान पुत्र फतेह सिंह के मकान पर दबिश की कार्रवाई की गई। जहां पुलिस को नशे की 1187 गोलियां मिली। इसके अलावा गोलियां बिक्री से आए 5 लाख 28 हजार 700 रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की गोलियां कहां से लाता था और इलाके में किन-किन लोगों को नशे की गोलियां सप्लाई करता था। इस मामले में उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग