5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसों से सावधान रहने का संदेश दे रही, सडक़ किनारे रखी दुर्घटनाग्रस्त कार

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Accident

हादसों से सावधान रहने का संदेश दे रही, सडक़ किनारे रखी दुर्घटनाग्रस्त कार

अनूपगढ़.

सडक़ हादसों से बचाव के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से कस्बे की एक संस्था ने एक अनूठा प्रयास किया है। लोगों को सडक़ हादसे की भयावहता से रू-ब-रू करवाने के लिए इस संस्था ने अनूपगढ़-सूरतगढ़ मार्ग के गांव 72 जीबी के पास सडक़ किनारे एक चबूतरा बनवाकर इस पर हादसे में क्षतिग्रस्त एक कार रखवा दी है। सडक़ हादसों के प्रति जागरुक करने के लिए यह अनूठा प्रयास करने वाली संस्था है सुरक्षा एक प्रयास सेवा समिति। खास बात यह है कि समिति ने यह कार रखवाने के लिए एक ऐसे स्थान का चयन किया गया है जहां आमतौर पर सडक़ हादसे होते रहते हैं। रविवार को गांव 72 जीबी में जीप और आइसक्रीम रिक्शा के बीच हुई टक्कर भी इस स्थान से कुछ ही दूरी पर हुई।

समिति के रवि ठाकरानी ने बताया कि लोग लापरवाही तथा अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाते है । इस कारण हादसे होते हैं। लोगों को जागरुक करने के लिए तथा लापरवाही का परिणाम दर्शाने के लिए इस क्षतिग्रस्त कार को सडक़ किनारे रखा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें यह दुर्घटनाग्रस्त कार दी है तथा चबूतरा बनाने के लिए निजी संस्थाओं का सहयोग मिला है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग