5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएमएचओ ने किया चिकित्सालय का निरीक्षण

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
health

सीएमएचओ ने किया चिकित्सालय का निरीक्षण

-रोगियों से ली दवाइयों के बारे में जानकारी

सूरतगढ़. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश बंसल ने शक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेल, फीमेल, जच्चा बच्चा वार्ड का भी जायजा लिया। वही चिकित्सा प्रभारी को आपातकालीन स्थिति में कॉल ड्यूटी चिकित्सक को तुरन्त प्रभाव से मौके पर पहुंचने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बंसल ने शुक्रवार को शहरी पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण केन्द्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां भामाशाह खिडक़ी में हाजरी रजिस्टर की जांच की। इसके बाद मेल, फीमेल व जच्चा बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने रोगियों से दवाओं के बारे में जानकारी ली। वही प्रसूताओं को दूध और दलिया आहार के बारे में पूछताछ की।


कॉल ड्यूटी की स्थिति में समय पर पहुंचे चिकित्सक
सीएमएचओ ने चिकित्सालय प्रभारी डॉ. दर्शन सिंह को कॉल ड्यूटी चिकित्सक को समय पर पहुंचने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय ड्यूटी वाले चिकित्सक को तुरन्त प्रभाव से चिकित्सालय अथवा ट्रोमा सेंटर पहुंचना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने चिकित्सक व नर्सिग कर्मियों को गणवेश में नियमित रूप से आने के निर्देश दिए।


चिकित्सालय में लिया जाएगा नया पेयजल कनेक्शन
चिकित्सालय में पार्क के सौन्दर्र्यीकरण के लिए पानी की समस्या का मुद्दा रोटरी क्लब के परमजीत सिंह बेदी व देवचंद्र दैया ने सीएमएचओ के समक्ष उठाया। इस पर सीएमएचओ ने चिकित्सालय प्रभारी डॉ. दर्शन सिंह को नया पेयजल कनेक्शन लेने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. शैलेन्द्र सिंह, विनोद कुमार बिश्नोई ,नर्सिग कर्मी अनिल गोदारा, जीतू सिंह आदि मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग