6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जागो जनमत यात्रा : जिला घोषित होने की बजाय मिला झुनझुना

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
jago janmat yatra

अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जागो जनमत यात्रा : जिला घोषित होने की बजाय मिला झुनझुना

अनूपगढ़.

राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा जब अनूपगढ़ के मुख्य बाजार में पहुंची तो वहां उपस्थितजनों ने शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता की मुहिम घर-घर पहुंचने का संकल्प लिया। इस दौरान युवा मतदाताओं को फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर लोगों का कहना था कि पिछले साढ़े छह सालों से उपखंड कार्यालय के समक्ष अनूपगढ़ बनाओ की मांग को लेकर धरना यथावत है लेकिन नए जिला घोषित की बजाय जनप्रतिनिधियों ने झुनझुना के सिवाय कुछ नहीं दिया। यदि अनूपगढ़ को जिला घोषित कर दिया जाएं तो रेलसेवा, सरकारी चिकित्सकों के लंबे समय से रिक्त पदों की समस्या स्वत: ही हल हो जाएगी। किसानों के लिए पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने की बजाय राजनीति अधिक हो रही है। लोगों ने राजकीय महाविद्यालय को क्रमोन्नत करने,अनूपगढ़ में रेलवे सेवाओं का विकास करवाने,अनूपगढ़ के किले को हेरिटेज पार्क बनवाने,आवारा पशुओं का स्थाई समाधान करवाने,घड़साना को नगरपालिका बनवाने तथा रामङ्क्षसहपुर को उपतहसील बनवाने की मांग पर अपना पक्ष रखा।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता तिलक राज चुघ,कर सलाहकार रमेश शेवकानी,अनूपगढ़ जिला बनाओं संघर्ष समिति के सुरेश बिश्नोई,मुकेश बाघला,महावीर चुघ, किशोर जोशी, महावीर चुघ, भानीराम वर्मा,भगवान दास मिठिया,राजू डाल़,गौरव बक्कड़ अशोक मिठिया,लालचंद नाखवा आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग