
करणीजी वितरिका किनारे से मिट्टी उठाकर डाली जा रही है नगर पालिका क्षेत्र में
मिट्टी डालकर गड्ढे वाली जगह पर पार्क का निर्माण किया जाएगा,इधर जल संसाधन विभाग है बेखबर
श्रीबिजयनगर.कस्बे में वार्ड नम्बर तीन में बने गड्ढे को मिट्टी डालकर भरा जा रहा है। मिट्टी डालकर गड्ढे वाली जगह पर पार्क का निर्माण किया जाएगा। ठेकेदार द्वारा पांच से सात दिन से मिट्टी का प्रबंध गंगनहर की करणीजी ब्रांच के किनारों से उठाकर किया जा रहा है।
क्योंकि कई जगह अतिक्रमण हटाने के बाद मिट्टी के ढेर लग गए थे तथा नहर किनारे कई जगह बड़े - बड़े गड्ढे भी है कई बार नहर टूटने के बाद कई किलोमीटर दूर से मिट्टी लाने का जतन किया जाता है । अब सिचाई विभाग की अनदेखी के चलते लोग मिट्टी को नहर किनारे से उठाकर कर अन्यत्र डाल रहे है।
जिससे नहर की पटरी के पास से मिट्टी हटती जा रही है। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता शिवराम का कहना है कि मिट्टी उठाने से सबंधी कोई जानकारी उनके पास नही है अगर मिट्टी नहर के किनारों से उठाई जा रही है तो मिट्टी उठाव पर रोक लगाई जाएगी।
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता मोहन लाल ने बताया कि उन्हीने ठेकेदार से मिट्टी भराव करने की बात की गई है। ठेकेदार को मिट्टी का प्रबध स्वयं ही करना है। ठेकेदार मिट्टी कहां से लेकर आ रहा है इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन के पास नही है।
Updated on:
04 Jan 2019 02:11 pm
Published on:
04 Jan 2019 02:07 pm
