5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब के व्यापारी अपहरण व हत्याकांड के तार पदमपुर से जुड़े, संदिग्ध आरोपी की कार बरामद

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
2 min read
Google source verification
padampur

पंजाब के व्यापारी अपहरण व हत्याकांड के तार पदमपुर से जुड़े, संदिग्ध आरोपी की कार बरामद

आरोपी के जीजा को पूछताछ के लिए ले गई पंजाब पुलिस

श्रीगंगानगर-पदमपुर. पंजाब में एक पेस्टीसाइड दवा विक्रेता सुमन मुटनेजा की एक करोड़ रुपए की फिरौती के लिए अपहरण व हत्या के मामले में एक आरोपी की कार पदमपुर कस्बे में मिली है। जिसको आरोपी अपने जीजा के यहां छोड़ गया था। यहां पहुंची पंजाब सोमवार को कार व आरोपी के जीजा को पूछताछ के लिए ले गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना था कि जलालाबाद में पेस्टीसाइड व्यापारी सुमन मुटनेजा गुरुवार शाम करीब छह बजे अपनी कार में सवार होकर गांव पंजे के उताड़ में जा रहा था कि रास्ते में एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका पीछा करते हुए बाइक को रोक लिया। बाइक खराब होने का नाटक करते हुए उससे लि$फट मांगी तो इस व्यापारी ने कार रोक ली, इस दौरान बाइक सवार दोनों युवकों में से एक ने पिस्तौल तान कर उसकी कार में ही ले गए थे। अपहरण की सूचना पर पंजाब पुलिस ने व्यापारी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर राजस्थान पुलिस से मदद मांगी। इस सूचना पर शनिवार सुबह से ही राजस्थान सीमा से सटे मार्गों पर वाहनों की चैकिंग का अभियान शुरू किया। बाद में व्यापारी का शव पंजाब इलाके में मिला था और कार भी नहर में मिली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार से पदमपुर आ गए। बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने यहां अपने जीजा के सतनाम के फोन से फिरौती भी मांगी थी। इसके चलते यहां पुलिस लोकेशन ट्रेस कर रही थी। आरोपी अपनी कार को खराब होने की बात कहकर यहां जीजा सतनाम के पास छोड़ गया था। बाद में पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। सोमवार को पंजाब पुलिस यहां पहुंची और पदमपुर पुलिस को साथ लेकर सतनाम सिंह के घर दबिश दी। यहां से पुलिस सतनाम सिंह को थाने ले आई। वहीं कार को भी बरामद कर लिया गया। पंजाब पुलिस सतनाम सिंह को पूछताछ के लिए पंजाब ले गई है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग