5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमलावरों ने की दुकान में तोडफ़ोड़

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
crime

हमलावरों ने की दुकान में तोडफ़ोड़

श्रीगंगानगर. शहर के एल ब्लॉक में रविवार शाम को ग्राहकों के आपसी झगड़े में एक पक्ष ने दुकानदार व उसके पुत्रों पर चाकू व स्टूल से हमला कर दिया, जिससे तीन जने घायल हो गए। इनमें सिर में चोट लगने के कारण एक जने को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हमलावरों ने दुकान में तोडफ़ोड़ भी कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों के परिजनों ने बताया कि एल ब्लॉक में सेवन अंकल फास्ट फूड नाम से दुकान है।

जहां कार सवार कुछ युवक आए और वहां फास्ट फूड खाने के लिए आने वाले एक युवक के बारे में पूछ रहे थे। उनका कोई विवाद चल रहा था। दुकानदार ने उनको बताया कि उसका नाम व पता नहीं जानते हैं। वह यहां से चला गया। इस पर युवकों ने दुकानदार से झगड़ा कर दिया और वहां रखा स्टूल उठाकर दावड़ा कॉलोनी निवासी सतपाल पुत्र सोहनलाल के सिर में मार दिया। वहीं बीच बचाव कराने आए सतपाल के पुत्र लविश व अक्षत पर एक अन्य युवक ने दुकान से चाकू उठाकर हमला कर दिया, जिससे दोनों जख्मी हो गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

हमलावर कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। बाद में मौके पर लोग जमा हो गए। यह घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामले की सूचना पुलिस दी गई और लोग घायल सतपाल को लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और भर्ती कराया। जबकि लबिश व अक्षत का प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों के पर्चा बयान दर्ज किए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

शहर के एल ब्लॉक में रविवार शाम को ग्राहकों के आपसी झगड़े में एक पक्ष ने दुकानदार व उसके पुत्रों पर चाकू व स्टूल से हमला कर दिया

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग