5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी कॉलेजों में प्रवेश की मारामारी, अंतिम तिथि बढ़ाकर की 25 जून

-कला और विज्ञान में प्रवेश के लिए कतारें
2 min read
Google source verification
demo pic

demo pic

-गोदारा कॉलेज में अपेक्षाकृत कम आवेदन

श्रीगंगानगर.

राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि बीस जून से बढ़ाकर पच्चीस जून करने के बाद इन कॉलेजों में विद्यार्थियों की कतारें लगना जारी है। शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कला और विज्ञान में प्रवेश के लिए जबर्दस्त मारामारी है। यहां कला प्रथम वर्ष में निर्धारित सीटों से दोगुने से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। वहीं बीएससी जीव विज्ञान में निर्धारित स्थानों से चार गुणा और बीएससी गणित में निर्धारित स्थानों से छह गुना से भी ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। यहां बीसीए और बीकॉम प्रथम वर्ष में निर्धारित स्थानों से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं।

ई-रिक्शा व साइकिल से तो कोई पैदल पहुंचा योग करने

इसी प्रकार चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में कला संकाय में निर्धारित स्थान 640 हैं जबकि यहां 751 छात्राओं ने कला प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। यहां बीएससी प्रथम वर्ष गणित में 70 निर्धारित स्थानों पर 79 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यहां बीएससी गृहविज्ञान, बीकॉम प्रथम वर्ष और जीव विज्ञान प्रथम वर्ष मेें प्रवेश के प्रति कम रुझान हैं। यहां बीएससी गृह विज्ञान में निर्धारित 70 स्थानों के लिए केवल सोलह आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार बीकॉम प्रथम वर्ष में 160 स्थानों के लिए 69 आवेदन तथा बीएससी जीव विज्ञान में 140 स्थानों के लिए 100 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

'सरकार के साथ सहमति के बाद भी नहीं हो रही आदेशों की पालना'

यह है कॉलेजों की स्थिति


डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय

कक्षा -स्थान - आवेदन
प्रथम वर्ष कला 560- 1361

बीसीए प्रथम वर्ष 40 - 25
बीकॉम प्रथम वर्ष 240 - 177

बीएससी जीव विज्ञान प्रथम वर्ष 35 -135
बीएससी गणित प्रथम वर्ष 35 -227

दिन भर रही तपन, अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय
कक्षा स्थान आवेदन

प्रथम वर्ष कला 640- 751
बीएससी गृहविज्ञान प्रथम वर्ष 70- 16

बीकॉम प्रथम वर्ष 160- 69
बीएससी जीव विज्ञान प्रथम वर्ष 140- 100

बीएससी गणित प्रथम वर्ष 70 -79

ए.टी.एम. को लूटने का प्रयास, शक के आधार पर पकड़े गए युवकों की पिटाई से मचा बवाल

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग