5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉक डाउन… रेलवे स्टेशन भी किए बंद,अधिकांश कार्मिक घर पर

-दो दिन पहले चली बांद्रा गाड़ी ही आई,यहां से कोई गाड़ी नहीं हुई रवाना
2 min read
Google source verification
लॉक डाउन... रेलवे स्टेशन भी किए बंद,अधिकांश कार्मिक घर पर

लॉक डाउन... रेलवे स्टेशन भी किए बंद,अधिकांश कार्मिक घर पर

लॉक डाउन... रेलवे स्टेशन भी किए बंद,अधिकांश कार्मिक घर पर
-दो दिन पहले चली बांद्रा गाड़ी ही आई,यहां से कोई गाड़ी नहीं हुई रवाना

श्रीगंगानगर.कोरोना वायरस के संक्रमण के कहर की वजह से श्रीगंगानगर सहित राज्य भर में लॉक डाउन चल रहा है। इस कारण श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से शनिवार मध्य रात्रि से रेल सेवाएं फिलहाल 31 मार्च तक बंद कर दी गई है। जबकि बांद्रा एक्सप्रेस गाड़ी दो दिन पहले रवाना हुई थी इस कारण सोमवार सुबह यह गाड़ी सवा सात बजे श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन मास्टर कानाराम ने बताया कि गाड़ी आने से पहले तहसीलदार को इसकी सूचना देकर मेडिकल टीम को रेलवे स्टेशन पर बुला लिया गया। चिकित्सा विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन से जिन लोगों को खांसी,जुकाम व बुखार की आशंका थी इनकी जांच की और नाम,पता आदि की जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि रविवार को हमसफर और कोटा एक्सप्रेस गाड़ी आई थी। रेलवे स्टेशन को हाइपोक्लोराइड से सेनेटाइज किया गया है। रेलवे स्टेशन का लॉक कर आवागमन के लिए बंद किया हुआ है। रेलवे स्टश्ेान परिसर में आरपीएफ व जीआरपी पुलिस कर्मी तैनात किए हुए हैं। वहीं, राज्य सरकार ने राजस्थान पथ परिवहन निगम व निजी बसों को 31 मार्च तक पहले से ही बंद किया हुआ है।

देर रात्रि को आई कोच्चीवेल्ली--मंगलवार देर रात्रि 2.55 बजे कोच्चीवेल्ली गाड़ी श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर आई। इसके अलावा श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी और पैसेंजर सहित अन्य कोई गाडिय़ां नहीं चल रही है। सभी गाडिय़ां लॉक डाउन कर दी गई है। रेलवे स्टेशन पर खाली गाडिय़ों के नौ रैक खड़े हैं जबकि एक रैक जगह नहीं होने पर बांद्रा का बनवाली रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। जबकि इसका इंजन हनुमानगढ़ स्टेशन पर भेज दिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि माल गाड़ी का आवागमन हो सकता है।
कार्मिक घर पर,जबकि मुख्यालय नहीं छोड़ेगे
लॉक डाउन की वजह से रेलवे कर्मचारियों को जिस रेलवे स्टेशन पर उनकी ड्यूटी है वहां पर ही घर पर रहने के लिए पाबंद कर दिया है। जबकि बहुत कम स्टाफ आवश्यक कार्य के लिए ड्यूटी पर आ रहे हैं। जबकि स्टाफ को मुख्यालय नहीं छोडऩे के लिए पाबंद किया है। साथ ही बीकानेर मंडल के अधिकांश छोटे रेलवे स्टेशनों को लॉक डाउन किया हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग