23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा उत्साह

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 13 Aug 2018, 5:10 PM IST

Monday of sawan month

सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा उत्साह

श्रीगंगानगर. सावन के सोमवार के उपलक्ष्य में शहर के शिवालयों में उत्साह उमड़ा। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा उन्हें दूध, दही, विल्वपत्र, आक, धतूरा, यज्ञोपवीत आदि सामग्री अर्पित की। शिवालयों में पूरा दिन महादेव के जयकारे गूंजते रहे। मंत्रोच्चारण से माहौल पवित्र हुआ। कई जगह रुद्राभिषेक हुआ तथा महादेव का पंचोपचार, षोडसोपचार, राजोपचार आदि विधियों से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ को रिझाने के लिए उन्हें आक के फूलों की माला, पुष्प आदि भी अर्पित किए।
शहर के प्राचीन शिवालय में पूरा दिन लोग उमड़ते रहे। इसके अलावा हनुमानगढ़ मार्ग स्थित श्री नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर, चहल चौक स्थित गौरीशंकर मंदिर, श्री सनातनधर्म गायत्री संस्कृत महाविद्यालय स्थित पारदेश्वर महादेव मंदिर, जी ब्लॉक के शिव मंदिर, हाउसिंग बोर्ड के शिवालय, गायत्री मंदिर स्थित श्री नरमदेश्वर महादेव मंदिर, अग्रसेन चौक स्थित रामेश्वरम सेवा समिति की ओर से संचालित शिव मंदिर, भूतनाथ मंदिर, एल ब्लॉक हनुमान मंदिर स्थित शिवालय, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिवालय, एसएसबी मार्ग स्थित शिवालय, अरोड़वंश मंदिर स्थित शिवालय सहित विभिन्न मंदिरों में पूरा दिन शिव भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में इन दिनों श्रावण कथा भी चल रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए भी जुटे। इसके साथ ही भजन कीर्तन आदि आयोजन भी हुए।
सुबह से लगी कतार
शहर के प्राचीन शिवालय में तो सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई। यहां पूरे दिन महादेव के जयकारों के साथ शिव स्तुति आदि के पाठ चलते रहे। मंदिर परिसर में विल्वपत्र, फल आदि के ढेर लग गए। यही स्थिति हनुमानगढ़ मार्ग के श्री नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग परिसर में रही। यहां भी सुबह मंत्रोच्चारण के बीच भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। लोगों ने दिन में व्रत रखे। शहर के मंदिरों में दिन दिनों श्रावण मास के उपलक्ष्य में ओम नम: शिवाय के जाप सहित कई आयोजन करवाए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग