5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक और युवती में था प्रेम संबंध, एक सप्ताह पहले घर से हो गए थे लापता, डिग्गी में मिले शव

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
drowning accident

युवक और युवती में था प्रेम संबंध, एक सप्ताह पहले घर से हो गए थे लापता, डिग्गी में मिले शव

-अठाइस दिसम्बर से दोनों थे लापता

केसरीसिंहपुर. एक सप्ताह पूर्व लापता हुए प्रेमी युगल के शव शनिवार को गांव मोहल्ला में जलदाय विभाग की पानी की डिग्गी में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव डिग्गी से निकलवाकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाये । पुलिस ने मृतको के परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शवो का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए है। युवक शादी शुदा था जबकि युवती अविवाहित थी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों 28 दिसम्बर की रात को घर से गायब हो गए थे । परिजनों की ओर से इस संबंध में 30 दिसम्बर को गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी । परिजन ओर पुलिस इनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान गांव में ही बनी जलदाय विभाग की पानी की डिग्गी में सुबह युवक का शव ग्रामीणों को दिखाई दिया।


थोड़ी देर बाद ही युवती का शव भी नजर आया। दोनों के ही चप्पल और जूते पहने हुए थे । बताया जा रहा है कि दोनों में पिछले तीन चार वर्ष से प्रेम संंबंध थे। इस बीच परिजनों को जानकारी मिलने पर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था। इसी कारण युवक के परिजनों ने तीन वर्ष पहले उसकी शादी अन्यत्र कर दी थी । सूचना मिलने पर रायसिंहनगर के एएसपी भरतराज ने भी मौका मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग