
कार में ले जा रहा था पिस्तौल, पुलिस ने धर दबोचा
- पुलिस कर रही पूछताछ
श्रीगंगानगर.
चुनाव को देखते हुए शहर व शहर के चारों तरफ चल रही नाकेबंदी के दौरान शनिवार को सूरतगढ़ बाईपास पर वाहनों की जांच में कार में अवैध पिस्तौल ले जाते हुए एक जने को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए शहर में मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी कराई जा रही है।
शनिवार को सदर थाना प्रभारी राजेश सिहाग के नेतृत्व में एएसआई सुमेर सिंह, कांस्टेबल दीपक कुमार, सुभाषचंद्र, रोहिताश्व कुमार ने सूरतगढ़ बाईपास पर नाकेबंदी में एक कार को रुकवाया तो चालक सीट से एक युवक ने भागने का प्रयास किया। जिसको पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। जिसके पास एक अवैध देशी पिस्तौल मिला।
पुलिस ने पिस्तौल व कार को जब्त कर आरोपी सद्भावना नगर हाल किराएदार होमलैण्ड सिटी निवासी केतन कुमार उर्फ मिशू पुत्र राजेन्द्र मलिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Published on:
20 Oct 2018 09:23 pm
