5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवाओं की टोली जिसने गोवंश बचाने के लिए शुरू किया पॉलीथिन जलाना

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
2 min read
Google source verification
Polythin

युवाओं की टोली जिसने गोवंश बचाने के लिए शुरू किया पॉलीथिन जलाना

अनूपगढ़.

कस्बे के कुछ युवा इन दिनों चला रहे हैं कस्बे को स्वच्छ बनाने की मुहिम। इसके तहत युवाओं की यह टोली अल सुबह घरो से निकलती है और गलियों में पड़े पोलिथिन को एकत्र कर उसे जला डालती है। जिससे कि ये गोवंश इसे खा नहीं सके। इससे एक तरफ जहां कस्बा साफ रहता है वहीं गायों का जीवन भी बचाने में ये लोग सहयोगी बनते हैं।


एक युवा ने की थी पहल
गोवंश को बचाने और कस्बे को साफ सुथरा रखने की यह पहल की थी कस्बे के एक युवा तीर्थ छाबड़ा ने। छाबड़ा लंबे समय से गोसेवा से जुड़े हैं। इस दौरान उन्हें पोलीथिन के सेवन से मरने वाली गायों की चिंता सताती रही। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पोलीथिन एकत्र करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे इस काम में करीब पंद्रह युवा जुड़ गए।


लोगों को अभियान से जुडऩे का कर रहे आह्वान
अब ये युवा कस्बे के लोगों से भी अपने अभियान से जुडऩे का आह्वान कर रहे हैं और इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। उनके इस अभियान में अभी रूपचंद गजरा, किशन मीठिया, समीर मीठिया, विजय मीठिया, विजय सारसर तथा अन्य युवा जुड़ गए हैं। ये लोग प्रतिदिन वेयर हाउस रोड, पब्लिक पार्क, बह्म कुमारी आश्रम रोड, नई धान मंडी रोड, सरकारी अस्पताल रोड, तहसील परिसर के पास सडक़ पर पड़े कचरा उठाने के साथ-साथ नाले नालियों में पड़े पोलीथीन के कचरे को उठाकर उसका निस्तारण कर रहे हैं।


लोगों को करते हैं प्रेरित
ये लोग इस कार्य के दौरान मिलने वालों को सुबह के समय 15 मिनट इस समाज सेवा के कार्य को देने का आह्वान कर रहे हैं। युवाओं ने बताया कि वे स्वच्छता अभियान के लिए एक टीम का गठन कर रहे हैं। जो सुबह-सुबह शहर में पड़े पॉलीथिन के कचरे का निस्तारण करेगी। युवाओं ने लोगों से आह्वान किया कि पॉलीथिन को घर से बाहर खुले में नहीं फैंके। नगरपालिका की ओर से भेजे जाने वाले कचरा संग्रहण वाहन में ही कचरा डालकर कस्बे को साफ-सुथरा रखने की मुहिम में साथ दें।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग