6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने कीटनाशी पीकर की आत्महत्या, कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
suicide

युवक ने कीटनाशी पीकर की आत्महत्या, कारणों का अब तक नहीं हुआ खुलासा

रामसिंहपुर.

कस्बे में सोमवार रात कीटनाशी के सेवन से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गोमांवाली के प्रकाश पुत्र मनीराम नायक ने सोमवार रात करीब 11 बजे कीटनाशी का सेवन कर लिया।

इससे उसकी हालत बिगडऩे लगी और वह बेहोश हो गया। परिजनों को जब पता लगा तो वे उसे तत्काल घड़साना ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को घड़साना के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाकर रामसिंहपुर पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस घड़साना के लिए रवाना हुई। मृतक प्रकाश करीब 21-22 वर्ष आयु का है। उसके आत्महत्या करने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

प्रकाश की मौत की सूचना मिलने के बाद से उसके गोमांवाली स्थित घर में लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। पुलिस अथवा परिजनों ने अब तक प्रकाश के कीटनाशी का सेवन करने के पीछे कारणों के संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग