5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेढ़ माह पहले किशोरी को भगा ले गया था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
girl

डेढ़ माह पहले किशोरी को भगा ले गया था, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रावलामंडी.

करीब डेढ़ माह पहले किशोरी को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। किशोरी को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया है। किशोरी के पिता ने इस संबंध में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो फरवरी को चक 17 केडी से एक किशोरी को चक तीन केएनडी निवासी विजय थोरी घर से बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था।

इस आरोप में किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने डेढ़ माह बाद किशोरी को गाजियाबाद से बरामद किया। बरामदगी के बाद किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। बयानों के आधार पर किशोरी को उसके माता-पिता के सपुर्द कर दिया गया। अब किशोरी के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए गए। इस आधार पर पुलिस ने विजय थोरी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी का मेडिकल मुआयना कराया। सीआई अमरजीत चावला ने बताया कि इसमें मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग