5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैराथन में जमकर दौड़े विद्यार्थी

श्रीबिजयनगर.
less than 1 minute read
Google source verification
Marathon

मैराथन में जमकर दौड़े विद्यार्थी

-स्वीप कार्यक्रम के तहत श्रीबिजयनगर और गांव दस सरकारी में हुए आयोजन
-प्रमुख मार्गोँ पर हुई मैराथन दौड़ में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
स्वीप कार्यक्रम के तहत इन दिनों इलाके में मतदाता जागरुकता के लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिले में मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। श्रीबिजयनगर में हुई मैराथन दौड़ को उपखंड कार्यालय से उपखंड अधिकारी प्रियंका तैलानिया ने झंंडी दिखाकर रवाना किया। कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों राजकीय चिकित्सालय मार्ग, हंसराज रोड और पुलिस स्टेशन मार्ग से होते हुए यह मैराथन नगर पालिका परिसर पहुंची। जहां मैराथन में शामिल सभी लोगों को छह मई को मतदान आवश्यक रूप से करने की शपथ दिलाई गई।

इसी क्रम में गांव दस सरकारी में भी कार्यक्रम हुआ। यहां हुई मैराथन दौड़ में विद्यार्थियों ने दौड़ लगाकर मतदान के लिए जागरुक किया। शारिरिक शिक्षक प्रमोद मांझू, स्वीप प्रभारी देवयानी शर्मा के नेतृत्व में गांव के मुख्य मार्गों से दौड़ लगाई। इस दौरान मतदान आवश्यक रूप से करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग