
बलिदान दिवस पर किया महाराजा सूरजमल का स्मरण
-कार्यक्रम में आस पास के गांवों से जाट समाज के कई लोगों ने भाग लिया
घड़साना.
जाट महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को वीर तेजाजी स्म्रति संस्थान में महाराजा सूरजमल जाट का बलिदान दिवस मनाया गया। अध्यक्षता जाट महासभा अध्यक्ष प्रेमनारायण लेघा ने की। महासभा सचिव रविंद्र जाखड़ ने बताया कि बलिदान दिवस पर हुए समारोह के तहत महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया। बलिदान दिवस कार्यक्रम में आस पास के गांवों से जाट समाज के कई लोगों ने भाग लिया।
महासभा के प्रेम लेघा, लूणाराम जाखड़ आदि ने महाराजा सूरजमल की वीरता तथा योगदान पर विचार रखे। इस मौके पर कई वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के शौर्य, वीरता और पराक्रम की गाथा को नमन करते हुए उनके आदर्शो को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश जाख्रड़, दिनेश लेघा, बृजलाल जांदू, लाधुराम कूकना, नत्थूराम श्योराण, लालचन्द चोटिया, प्रेम खीचड़, अमरकुमार ढाका, पोलाराम गोदारा, राजूराम गोदारा आदि मौजूद थे।
Published on:
25 Dec 2018 03:55 pm
