
मेडिकल कॉलेज और फिरोजपुर फीडर की मरम्मत रहेगी प्राथमिकता
श्रीगंगानगर.
विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार राजकुमार गौड़ मेडिकल कॉलेज निर्माण और फिरोजपुर फीडर की मरम्मत को प्राथमिकता बताते हैं। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज के अभाव में विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है।
मेडिकल कॉलेज की स्थापना करवाने का प्रयास रहेगा। इसके साथ ही इलाके में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भी वे प्रयास करेंगे। आजजन की परेशानियां दूर करने के लिए प्रयास किया जएगा। इलाके में सीवरेज बड़ी परेशानी है। इस संबंध में कार्य तो हो रहा है लेकिन क्षेत्र के लोग सीवरेज कार्य के दौरान भी जबर्दस्त परेशानी अनुभव कर रहे हैं। उनकी इस परेशानी को दूर करने की कोशिश की जाएगा।
श्रीगंगानगर को हरा भरा बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। श्रीगंगानगर हरा भरा होगा तो सभी लोग ठीक प्रकार से यहां रह पाएंगे। आमजन की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। आमजन की समस्याएं दूर होंगी तो वह राहत अनुभव करेगा और इसके लिए प्रयास करना प्राथमिकता रहेगा।
Published on:
05 Nov 2018 07:40 pm
