5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान नेताओं और मंत्री में हुई गर्मागर्मी, मंत्री बोले- तेज आवाज में बोलना मुझे भी आता है

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
 farmer leader angry

किसान नेताओं और मंत्री में हुई गर्मागर्मी, मंत्री बोले- तेज आवाज में बोलना मुझे भी आता है

श्रीगंगानगर.
फिरोजपुर फीडर की मरम्मत और गंगनहर प्रणाली में जल वितरण को लेकर हो रही गड़बड़ी को लेकर सोमवार को जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप और किसान नेताओं के बीच जमकर तकरार हुई। गर्मागर्मी के बीच एकबारगी तो मंत्री ने यहां तक कह दिया कि तेज आवाज में बोलना मुझे भी आता है और अगर मैं बोलने लग गया तो आपकी बोलती बंद हो जाएगी। इस तकरार का अंत सुखद इस मायने में रहा कि मंत्री ने फिरोजपुर फीडर की मरम्मत के मसले पर पंद्रह-बीस दिन में किसान नेताओं को आशानुकूल परिणाम देने का आश्वासन दिया, वहीं जल वितरण में गड़बड़ी पर एक सहायक अभियंता को मंत्री ने निलम्बित करने के आदेश दिए, वहीं दूसरे सहायक अभियंता के स्थानांतरण के बावजूद यहीं जमे रहने पर कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता को जमकर झाड़ पिलाई और सहायक अभियंता को तुरंत कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए।

किसान नेताओं को फोन कर बुलाया
कांग्रेस नेता पृथीपाल सिंह संधू तथा गंगानगर किसान समिति के रणजीतसिंह राजू और संतवीर मोहनपुरा सहित कई नेता फिरोजपुर फीडर की मरम्मत की मांग को लेकर जिला कलक्टर ज्ञानाराम से मिलने गए थे। इस पर कलक्टर ने उन्हें बताया कि पहले आते तो जल संसाधन विभाग के प्रमुख शासन सचिव और जिले के प्रभारी सचिव शिखर अग्रवाल बैठक के सिलसिले में आए हुए थे। उनकी मौजूदगी में इस मांग पर बेहतर चर्चा हो सकती थी। कलक्टर को किसी बैठक में जाना था सो किसान नेता उन्हें ज्ञापन देकर बाहर आ गए। ठीक उसी समय जल संसाधन मंत्री की गाड़ी कलक्ट्रेट में आई तो कांग्रेस नेता पृथीपाल सिंह संधू ने कलक्ट्रेट परिसर से बाहर जा चुके किसान नेताओं को फोन कर बुला लिया।

मिलने से इनकार
कलक्टर कार्यालय में बैठे जल संसाधन मंत्री से मिलने के लिए किसान नेताओं ने मिलने के लिए स्लिप भिजवाई तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। इससे नाराज किसान नेता उनकी गाड़ी को घेर कर वहीं बैठ गए। जब इसकी जानकारी जल संसाधन मंत्री को मिली तो उन्होंने किसान नेताओं को पुलिस उप अधीक्षक (शहर) के हाथ न्यौता देकर भीतर बुला लिया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग