5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रत्याशी नहीं बनाने पर शिमला बावरी समर्थक कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
election

प्रत्याशी नहीं बनाने पर शिमला बावरी समर्थक कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

घड़साना.

अनूपगढ विधानसभा क्षेत्र से विधायक शिमला बावरी को भाजपा प्रत्याशी नहीं बनाने पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने रोष जताया।

कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी से पद त्याग की घोषणा भी कर डाली। टिकट नहीं मिलने के बाद देर रात विधायक शिमला बावरी घड़साना पहुंची। गुरुवार को कार्यकर्ताओं की बैठक विधायक आवास पर हुई। इसमें जिला उपप्रमुख नछत्रसिंह रमाणा, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, जगदीश जाखड़, रावला देहातमंडल अध्यक्ष शिव भादू, नाहरांवाली अध्यक्ष जगदीश राव, नगर अध्यक्ष ओम यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार रखे। ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने विधायक शिमला बावरी की उपेक्षा को अनुचित बताया।

कई पदाधिकारियों ने शिमला बावरी को निर्दलीय चुनाव लडऩे का प्रस्ताव भी दिया। विधायक शिमला बावरी ने पार्टी के निर्णय को अन्तिम बताया। लेकिन कार्यकर्ताओं की भावना के अनुसार राजनीतिक कदम उठाने का संकेत भी दिया।

विधायक शिमला बावरी ने कहा कि अगले दो दिनों में कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा किया जाएगा तथा विस्तार बैठक में इस संबंध में निर्णय किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग