5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉक ड्रिल कर जांची व्यवस्थाएं, चिकित्सालय में आग की सूचना पर दौड़े दमकलकर्मी और प्रशासन

केसरीसिंहपुर.
less than 1 minute read
Google source verification
Mock drill

मॉक ड्रिल कर जांची व्यवस्थाएं, चिकित्सालय में आग की सूचना पर दौड़े दमकलकर्मी और प्रशासन

-सूचना मिलने के साथ ही लोगों ने शुरू किए बचाव के प्रयास
यहां के चिकित्सालय में सोमवार को मॉक ड्रिल कर अग्रिशमन और अन्य विभागों की सजगता जांची गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने यथासंभव मौके पर पहुंचने का प्रयास किया।
प्रशासन ने केसरीसिंहपुर के चिकित्सालय में आग लगने की सूचना दमकल विभाग और अन्य प्रशासनिक विभागों को दी। सूचना मिलने के साथ ही नगर पालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय पुलिस के जवान और अन्य लोग भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य मे जुट गए । सूचना के तुरंत बाद सायरन बजाती फायरब्रिगेड की गाड़ी ने भी चिकित्सालय में प्रवेश कर लिया। दमकल के चिकित्सालय में प्रवेश करते ही लोगों में हडक़ंप के हालात हो गए। आगजनी की आशंका देखते हुए चिकित्सालय में मौजूद रोगियों के परिजन भी आग बुझाने में सहयोग के लिए तैयार हो गए लेकिन बाद में मॉक ड्रिल की जानकारी मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
राज्य सरकार के निर्देश पर नगरपालिका की ओर से किए गए मॉक ड्रिल में विभिन्न विभागों ने तत्परता दिखाई। इस दौरान दमकल गाड़ी के पहुंचने के समय की जांच की गई तथा पुलिस सहित अन्य विभागों की सक्रियता को भी जांचा गया।
नहीं मिले आग से बचाव के उपकरण
मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न विभाग तो सक्रिय नजर आए लेकिेन चिकित्सालय में अग्नि से बचाव के साधन उपलब्ध नहीं हो पाए। फायर ब्रिगेड कर्मी सुनील कुमार ने बताया कि इतने बड़े हॉस्पिटल में अग्रिशमन यंत्र, मिट्टी से भरी बाल्टियां और बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपकरण मौके पर उपलब्ध नही थे। पालिका अधिकारियों की ओर से इसकी सूचना प्रशासन और सरकार को दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग