11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर परिषद सभापति और उपसभापति ने ली शपथ

Oath ceremony : नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति करुणा चांडक और उपसभापति लोकेश मनचंदा ने सोमवार को शपथ ली।

less than 1 minute read
Google source verification
नगर परिषद सभापति और उपसभापति ने ली शपथ

नगर परिषद सभापति और उपसभापति ने ली शपथ

-बोले शहर की सफाई व्यवस्था में करेंगे सुधार
-विधायक गौड़, निवर्तमान नगर परिषद सभापति अजय चांडक, पूर्व सभापति जांदू रहे मौजूद
श्रीगंगानगर. नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति करुणा चांडक और उपसभापति लोकेश मनचंदा ने सोमवार को शपथ ली। नगर परिषद परिसर में हुए शपथ समारोह में शहर के प्रमुख लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभापति ने श्रमदान की शपथ ली। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार गौड़, निवर्तमान सभापति अजय चांडक, पूर्व सभापति जगदीश जांदू, मनिंद्र कौर नंदा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप इंदौरा, कांग्रेस नेता अशोक चांडक, आयुक्त प्रियंका बुडानिया सहित कई लोग मौजूद थे।


सभापति चांडक ने कहा कि वे शहर को भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद बोर्ड देंगी। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई का कार्य उनकी प्राथमिकता पर रहेगा। इसके लिए वे स्वयं भी श्रमदान करेंगी। चांडक परिवार की ओर से इस कार्य के लिए दो टैंपो उपलब्ध करवाने की घोषणा की वहीं शहर के गणमान्य लोगों ने नौ अन्य टैंपों भी इस कार्य के लिए नगर परिषद को उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार की जरूरत है तथा शहर के लोग लंबे समय से यह परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते इस समस्या को दूर करना जरूरी है।

नगर परिषद के पूर्व सभापति जगदीश जांदू और कांग्रेस नेता अशोक चांडक ने भी विधायक गौड़ की बात से सहमति जताते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने से शहर वासियों को लाभ होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर परिषद इस दिशा में कार्य करेगी।

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सभापति करुणा चांडक ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें निवर्तमान सभापति अजय चांडक ने कार्यभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर विधायक गौड़ सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इसके बाद उपसभापति कक्ष में नवनिर्वाचित उपसभापति लोकेश मनचंदा ने भी कार्यभार ग्रहण किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग