28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सफाई कर्मचारियों की सोलह दिन से जारी हड़ताल एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त

Protest : सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पिछले सोलह दिन से ठप पड़ी कस्बे की सफाई व्यवस्था रविवार से फिर से पटरी पर लौटेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
सफाई कर्मचारियों की सोलह दिन से जारी हड़ताल एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त

सफाई कर्मचारियों की सोलह दिन से जारी हड़ताल एसडीएम के आश्वासन के बाद समाप्त

-सफाई कर्मचारी लौटेंगे काम पर

सादुलशहर. सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पिछले सोलह दिन से ठप पड़ी कस्बे की सफाई व्यवस्था रविवार से फिर से पटरी पर लौटेगी। लम्बे आन्दोलन और सघर्ष के बाद सफाईकर्मियों का संघर्ष रंग लाया है। शनिवार को उपखण्ड प्रशासन की ओर से एसडीएम हवाई सिंह यादव ने नगरपालिका सभागार में सफाई कर्मचारियों के शिष्टमण्डल से वार्ता की।

इसमें प्रशासन की ओर से तहसीलदार व कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी शिवभगवान डिगवाल, नगरपालिका अध्यक्ष विशन कुमार जिनांगल, उपाध्यक्ष रामअवतार यादव व पार्षद सोनू यादव तथा कर्मचारियों की ओर से यूनियन जिलाध्यक्ष दीपकचन्द चांवरिया, नगर अध्यक्ष उमेश वाल्मीकी, महामंत्री समीर वाल्मीकि, संयोजक अनिल धारीवाल और तहसील अध्यक्ष घनश्याम वाल्मीकि शामिल हुए। वार्ता में मांगों पर कार्रवाई के लिखित आश्वासन के बाद कर्मचारी हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।

हड़ताल के चलते कस्बे में सफाई व्यवस्था चौपट हो गई थी। जगह-जगह गन्दगी के ढ़ेर लगने और नालियां ओवरफ्लो होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा था। इससे मलेरिया, डेंगू आदि रोग फैलने की आशंका बनी हुई थी। यूनियन अध्यक्ष घनश्याम वाल्मीकी ने बताया कि रविवार से सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौटेंगे तथा मांगें पूरी नहीं होने पर फिर से झाड़ू डाउन हड़ताल व धरना शुरू किया जाएगा।