5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाना बजाने से रोका तो कर दिया काम तमाम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
murder

गाना बजाने से रोका तो कर दिया काम तमाम

श्रीगंगानगर.

घमूड़वाली थाना इलाके के गांव बींझबायला में रविवार रात मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाने पर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक जने के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई।


झगड़े के दौरान वहां जमकर ईंट और पत्थर फेंके गए। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई अंग्रेज सिंह पुत्र जगत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे रात को परिवार सहित छत पर सोते हैं। पड़ोसी बलदेव सिंह का लडक़ा सूरज कई दिन से अपनी छत पर मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाने बजाता था। उसे ऐसा करने से कई बार रोका तो वह नहीं माना। रविवार रात करीब ९ बजे उसने फिर तेज आवाज में गाना बजाना शुरू कर दिया।


अंग्रेज सिंह और उसके परिजनों ने एेसा करने से मना किया फिर भी उसने गाने बंद नहीं किए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। शोर सुनकर सूरज के परिजन भी छत पर आ गए। अंग्रेज सिंह का भाई गुरतेज सिंह भी वहां आ गया। सूरज और उसके पिता बलदेव सिंह ने गुरतेज सिंह के सिर पर ईंट से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन श्रीगंगानगर ले जाने के लिए रवाना हुए परन्तु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के बाद हत्या के आरोपी बलदेव, सूरज और बलदेव की पत्नी गुरप्रीत कौर फरार हो गए।

घमूड़वाली थाना इलाके के गांव बींझबायला में रविवार रात मोबाइल पर तेज आवाज में गाने बजाने पर पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक जने के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई।


झगड़े के दौरान वहां जमकर ईंट और पत्थर फेंके गए। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई अंग्रेज सिंह पुत्र जगत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे रात को परिवार सहित छत पर सोते हैं। पड़ोसी बलदेव सिंह का लडक़ा सूरज कई दिन से अपनी छत पर मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाने बजाता था। उसे ऐसा करने से कई बार रोका तो वह नहीं माना।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग