26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रोपर्टी डीलर का काम करने वाले युवक की हत्या कर शव झाडिय़ों में फैंका

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Jai Narayan Purohit

•

Updated: 13 Nov 2018, 7:19 PM IST

Murder

प्रोपर्टी डीलर का काम करने वाले युवक की हत्या कर शव झाडिय़ों में फैंका

-पहचान छुपाने के लिए हत्यारों ने किया शव जलाने का प्रयास

रायसिंहनगर.

सूरतगढ में प्रोपर्टी का व्यवसाय करने वाले एक युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर उसके शव को समेजा क्षेत्र की रोही में फैंक दिया। मृतक की पहचान छुपाने के लिए अज्ञात हत्यारों ने शव को जलाने का भी प्रयास किया। हत्यारों के इस प्रयास में युवक का चेहरा बुरी तरह जल गया। युवक का शव समेजा पुलिस को तीन दिन पहले झाडिय़ों में पड़ा मिला।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की। इस पर परिजन सूरतगढ से मंगलवार को समेजा पहुंचे। पुलिस थाने पहुंचे परिजनों ने युवक की पहचान कर ली। मृतक की पहचान सूरतगढ़ की टिब्बा कॉलोनी के वार्ड एक निवासी 38 वर्षीय करतारसिंह पुत्र बख्तावरराम रायसिख के रूप में हुई है।

देर शाम हुई शिनाख्त के बाद अब समेजा पुलिस बुधवार सुबह शव का मेडिकल परीक्षण करवाएगी। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर में धारदार हथियार से चोटों के निशान है वहीं शरीर पर भी लाठियों से वार किए जाने के निशान है। मृतक के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। फिलहाल पुलिस युवक की हत्या की आशंका जताते हुए जांच कर रही है। थानाधिकारी समरवीरसिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर शव यहां फेंक दिया तथा साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग