5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एन शिवप्रसाद होंगे श्रीगंगानगर के जिला कलक्टर

https://web.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
collector

एन शिवप्रसाद होंगे श्रीगंगानगर के जिला कलक्टर

-ज्ञानाराम को राजफैड के प्रबंधक निदेशक पद लगाया
श्रीगंगानगर.

राज्य सरकार की ओर से देर शाम किए गए प्रशासनिक फेरदबदल के चलते श्रीगंगानगर जिला कलक्टर भी बदल गए हैं। एन शिवप्रसाद मदन नकाते अब श्रीगंगानगर के नए जिला कलक्टर होंगे। तबादला आदेश जारी के बाद नकाते बाड़मेर से श्रीगंगानगर के रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है वे बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

इधर, श्रीगंगानगर के जिला कलक्टर ज्ञानाराम को प्रबंधक निदेशक राजफैड के पद पर लगाया गया है। नकाते 2010 के बैच के आइएएस हैं। बतौर कलक्टर यह उनकी दूसरी पोस्टिंग हैं। इससे पहले पिछले साल मई में उन्हें बाड़मेर कलक्टर लगाया गया था। इससे पहले वे जोधपुर व कोटा नगर निगम में आयुक्त रहे चुके हैं।

नकाते बारां जिला परिषद में कायज़्कारी अधिकारी भी रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद पहली फील्ड पोस्टिंग दो नवंबर 13 को झालावाड़ उपखंड अधिकारी के रूप में मिली। विदित रहे कि नई सरकार के गठन के साथ प्रशासनिक फेरबदल की संभावना व्यक्त की जा रही थी।

—------------—

फैक्ट फाइल
नाम-एन शिवप्रसाद मदान

मूल राज्य- महाराष्ट्र
जन्म तिथि- एक जून 1986

शिक्षा- एमटेक
बैच- 2010

रैंक- 119

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग