4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉर्डर पर हेरोइन तस्करी के मामले का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापे

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-newss  
3 min read
Google source verification
searched

बॉर्डर पर हेरोइन तस्करी के मामले का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापे

बीएसएफ व पुलिस ने जांच के बाद किया खुलासा

रावलामंडी. पाक सीमा पर पिछले दिनों चक 23 केडी के नजदीक इंद्रजीत पोस्ट पर पैरो के निशान मिलने के मामले का बीएसएफ व पुलिस ने खुलासा करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में शामिल अन्य तस्करों की तलाश में छापे की कार्रवाई चल रही है। आरोपी यहां से सीमा पार से आई हेरोइन की खेप ले गए थे। जिसको बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


थाना प्रभारी अमरजीत चावला ने बताया कि सोमवार रात को भारत पाक बॉडर के चक 23 केडी के नजदीक तार बन्दी पर इंद्रजीत पोस्ट के पिलर नंबर 395 पर दो अज्ञात व्यक्तियों के पैरों के निशान इधर व उधर भी मिले थे। जिसको लेकर मादक पदार्थ तस्करी की आशंका जताई गई थी। इस घटना के बाद बीएसएफ, पुलिस व अन्य एजेंसियां सतर्क हो गई और कई टीमों ने यहां डेरा डाल दिया था।

सभी एजेंसियों की जांच पड़ताल व मोबाइल लोकेशन के आधार पर रावला के दो युवकों को संदेह के आधार पर पकड़ा और पूछताछ की गई। इस पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो गया। जिसमें बीएसएफ की जी ब्रांच व थाने के हैडकांस्टेबल विनोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में बीएसएफ के कम्पनी कमांडर पंकज कुमार ने पांच जनों नामजद करते हुए कुल छह जनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया।

इस मामले में पुलिस ने 9 केडी निवासी बग्गा सिंह पुत्र मोहन सिंह व 7 केएनडी निवासी जस्सा सिंह पुत्र रूडाराम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सीड फॉर्म अबोहर पंजाब निवासी छिंदर सिंह उर्फ छिंदा पुत्र अवतार सिंह, 8 केएनडी निवासी राजेश बिश्नोई पुत्र ओमप्रकाश, पंजाब निवासी पहलवान व एक अन्य को नामजद किया गया है। इनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से हेरोइन बरामद करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।


ऐसे दिया तस्करी को अंजाम
पुलिस ने बताया कि पहले इन आरोपियों ने बॉडर की रैकी की। इसके बाद तस्करी को अंजाम दिया। आरोपी बग्गा सिंह ने बॉडर के नजदीक साबराम जाट की जमीन हिस्से पर ले रखी है। इसलिए बॉडर ऐरिया में जाना आसान था। इसमें 28 अपे्रल को बग्गा सिंह व छिंदा सिंह ने पहले बॉडर की रैकी की। फिर ये सभी 29 अपे्रल की रात बग्गा सिंह के घर 9 केएनडी इक_े हुए। जिसमें पंजाब से छिंदासिंह व पहलवान और एक अन्य सूरतगढ़ आए। वहां इन को जस्सा सिंह मिल गया।

ये सभी 9 केएनडी आ गए। यहां से जस्सा सिंह, छिंदा सिंह व बग्गा सिंह बाइक पर बॉडर की तरफ चले गए। इनके पीछे राजेश बिश्नोई, पहलवान व एक अन्य कार में बॉडर के पास आ गए। बॉडर से राजेश और एक अन्य वापस बाइक ले कर आ गए। चार जने बॉडर पर रह गए। रात करीब 12 बजे पाक की तरफ से इनको फोन आता है और छिंदर सिंह व पहलवान रेंगते हुए बॉडर तारबन्दी के नजदीक पहुंचते है।

पाक की तरफ से दो जने प्लास्टिक की पाइप सहित पहुंचते है और इधर से इशारा मिलते ही पाकिस्तानी तस्कर पाइप को तारबन्दी के अंदर डाल देते है। इस तरफ खड़े दो जने पाइप के अंदर रखी हिरोइन की भरी कपड़े की पाइप को खींचकर ले आते है। 20 फुट लम्बी इस कपड़े की पाइप को कार में डाल कर वहां से रावला की तरफ चले गए। इसके बाद बग्गासिंह व जस्सा सिंह को उनके घरों के बाहर उतार कर पंजाब की तरफ निकल गए।

फिरोजपुर जेल में हुई मुलाकात।

पुलिस ने बताया कि मास्टर माइंड छिंदर सिंह की मुलाकात फिरोजपुर जेल में तब हुई जब जस्सा सिंह एक केस में जेल में बंद था। दोनों का आपस में मुलाकात का सिलसिला शुरू हो गया। बग्गा सिंह और छिंदर सिंह आपस में रिश्तेदार है। छिंदा की पत्नी बग्गा सिंह की मासी सास लगती है। राजेश बिश्नोई जस्सासिंह का दोस्त है। पहलवान और एक अन्य ये पंजाब से होने के कारण छिंदा सिंह के दोस्त है।

बॉर्डर पर लाइट पोल की गिनती से करते हैं डिलीवरी

पुलिस ने बताया कि जस्सा सिंह पूछताछ में जानकारी मिली है कि तस्कर आपस में फोन पर सम्पर्क में रहते है। बॉर्डर पर लगे लाइट के पोलों की गिनती के आधार पर करते हैं। इस पोस्ट पर इस साइड के इतने नम्बर लाइट पोल के नजदीक आ जाओ। उसी के हिसाब से जगह तलाशने में दिक्कत नहीं होती।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग