6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया, सात दिन तक होंगे आयोजन

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
2 min read
Google source verification
security

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया, सात दिन तक होंगे आयोजन

सूरतगढ़ थर्मल.

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को सूरतगढ तापीय परियोजना परिसर में मुख्य सर्विस बिल्डिंग के सामने परियोजना के अग्निशमन विभाग की ओर से सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। आयोजन 4 मार्च से 10 मार्च तक चलेगा। सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता राकेश वर्मा ने सुरक्षा ध्वज फहरा कर की। थर्मल कर्मचारियों, अधिकारियो और मजदूरो को सुरक्षा एवम स्वस्थ्य के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सूरतगढ़ थर्मल अति दुर्घटना सम्भावित संस्थान है। यहाँ सुरक्षा मनको की अनदेखी दुर्घटना का कारण बन जाती है। वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाएं राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को दुर्बल करती है तथा विकलांगता और मौत का कारण बनती है। संस्थान समाज और परिवार के हित में सुरक्षा साधनो का उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखना चाहिए।

इस अवसर पर अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा उपकरण प्रदर्शनी लगाई तथा आग बुझाने का प्रदर्शन किया। अग्निशमन विभाग के अधीक्षण अभियंता पीआर बाकोलिया ने कहा कि परियोजना में श्रमिको के कार्य शुरू करने से पहले सम्बंधित अधिकारी का काम है कि वो उनकी टूल मीटिंग ले और सुनिश्चित करे कि श्रमिक बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्यस्थल पर नहीं जाएं। अग्निशमन विभाग के सहायक अभियंता रविन्द्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को परियोजना की मुख्य सर्विस बिल्डिंग के सामने अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाने का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान परियोजना के कोल हैंडलिंग, ऐश हैंडलिंग, मिल मेंटेनेश, बॉयलर , सिविल सहित अन्य विभागों में श्रमिको ठेकेदारो और अधिकारियो की सुरक्षा कार्यशालाओं के आयोजन के साथ साथ सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, सुरक्षा दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

इसमे परियोजना कर्मचारियों सहित ठेकेदार कर्मी और श्रमिक भाग लेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा उपयो की जानकारी दी जाएगी। सप्ताह के अंत मे विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत मे अधिशाषी अभियंता फायर फाइटिंग बीपी गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापिय किया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग