6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोमवार से शुरू होगा नया वित्तीय वर्ष, व्यापारी खरीदने लगे नई बहियां

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
financial year

सोमवार से शुरू होगा नया वित्तीय वर्ष, व्यापारी खरीदने लगे नई बहियां

-आज होगा बहियों का पूजन
-बहियों के साथ होती है कम्प्यूटर की भी पूजा
श्रीगंगानगर/ अनूपगढ़. नया वित्तीय वर्ष एक अपे्रल यानी सोमवार से शुरू होगा। इसे लेकर व्यापारी समुदाय ने तैयारियां कर ली है। इस दिन बहियां बदलने की परम्परा है। ऐसे में व्यापारियों ने शुभ मुहूर्त में बहियां खरीदने और इनके पूजन की तैयारी की है।

शहर के बाजारों में इन दिनों बहियों की दुकानों पर रौनक बढऩे लगी है। व्यापारी बताते हैं कि इन दिनों बहियों की खरीद जोरों पहर है।

शुभ मुहुर्त में किए जाएंगे पूजन
बहियों के पूजन के लिए शुभ मुहूर्त देखे जा रहे हैं। धार्मिक मामलों के जानकार पंडित शिवदयाल शास्त्री बताते हैं कि बहियों के पूजन के लिए वैसे तो सोमवार को पूरा दिन ही श्रेष्ठ है तथा इसकी शुरुआत सुबह से ही हो जाएगी लेकिन इसके बावजूद लोग अपने नाम अथवा अपनी परिस्थितियों और पसंद के अनुरूप मुहूर्त का चयन कर रहे हैं। सोमवार को ेेबहियों के पूजन के साथ लक्ष्मी और कुबेर के पूजन भी किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग