5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब धूप, बारिश से मिल सकेगी ट्रैफिक कर्मियों को राहत

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
2 min read
Google source verification
rain

अब धूप, बारिश से मिल सकेगी ट्रैफिक कर्मियों को राहत

संयुक्त व्यापार मंडल के सहयोग से गुमटियां बनना शुरू
श्रीगंगानगर. शहर के मुख्य बाजार रविन्द्र पथ पर जन सहभागिता के चलते अब जल्द ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को धूप, धूल व बारिश आदि से निजात मिल सकेगी। जिसके चलते पूरी दक्षता के साथ शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित कर सकेंगे। इसी शुरूआत शुक्रवार रात से कर दी गई है।
शहर में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को धूल, धूप, बारिश आदि में सडक़ के बीच खड़ा रहकर यातायात व्यवस्था संभालनी पड़ती है। इस दौरान जहां उनका स्वास्थ्य खराब होता है। वहीं सडक़ पर खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में उनको कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। एक तो उनको किसी वाहन के टकराने का डर सताता रहता है। दूसरा सडक़ पर खड़ा ट्रैफिककर्मी पीछे चल रहे वाहनों को नजर नहीं आता है। जिससे वाहनों को रुकने का इशारा करने के बाद भी वाहन नहीं रुक पाते हैं। इसके लिए सालों से शहर में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए पाइंटों पर गुमटियां बनाने की कवायद चल रही थी। इसको लेकर पिछले दिनों सिटी सीओ रोशन कुमार पटेल, यातायात प्रभारी आनंद कुमार व संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। जिसमें संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से पुलिसकर्मियों के लिए गुमटियां बनाने की बात कही गई। शुक्रवार रात को रविन्द्र पथ पर मटका चौक के बीच में गुमटी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। शुरूआत में यहां मटका चौक व गोलबाजार को जाने वाले रास्ते पर रविन्द्र पथ पर दो गुमटियां बनाई जाएंगी। इसके बाद धीरे-धीरे आगे की तरफ पडऩे वाले चौक पर गुमटियों का निर्माण किया जाएगा।
यह होगा फायदा
- एक तो पुलिसकर्मियों को धूप, बारिश आदि से बचाव हो सकेगा। इसके अलावा गुमटी में खड़ा ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहन चालकों को दूर से ही नजर आए। जिसके चलते यातायात व्यवस्था ठीक प्रकार से नियंत्रित की जा सकेगी। चौक के बीच में गुमटी बनने से वहां इधर-उधर से आने वाले वाहन भी अपनी साइड में ही होकर निकल सकेंगे।
इनका कहना है
- संयुक्त व्यापार मंडल के सहयोग से रविन्द्र पथ पर शुरूआत में दो गुमटियां बनाई जा रही है। मटका चौक पर एक गुमटी निर्माण का कार्य शुक्रवार रात को किया गया। अब भी इस पर काम चल रहा है। एक का कार्य पूर्ण होने के बाद दूसरी गुमटी का निर्माण कराया जाएगा।
आनंद कुमार, प्रभारी यातायात थाना श्रीगंगानगर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग