
- नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान का महत्व
- नुक्कड़ नाटक से बताया मतदान का महत्व
श्रीगंगानगर. ‘राजस्थान पत्रिका’ के मेरा वोट मेरा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को पुरानी आबादी स्थित उदाराम चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान का महत्व बताया गया। झांकी वाले बालाजी भजन मंडल ट्रस्ट के सहयोग से हुए इस नुक्कड़ नाटक में गीत एवं अभिनय के माध्यम से वोट अवश्य डालने का संदेश दिया गया साथ ही बताया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही खुद के पांव पर कुल्हाड़ मारने के समान है।
वरिष्ठ रंगकर्मी विजय भाटिया के अलावा अंशिका सचदेवा, निखिल इसरानी, खुशबू भाटिया, टेकचंद सिन्धी एवं हितार्थ भाटिया ने नुक्कड़ नाटक में खूब दाद पाई। मंदिर के मुख्य सेवादार प्रेम अग्रवाल, ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, संरक्षक हनुमानप्रसाद चनानी, सह सचिव सुरेंद्र सिंगल ‘पुजारी’, पवन राजपाल सहित काफी जने नुक्कड़ नाटक में मौजूद थे।
फेक न्यूज पर न दें ध्यान
फेक न्यूज पर ध्यान नहीं देने की सलाह वक्ताओं ने दी। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में एक-एक वोट प्राप्त करने के लिए कई प्रत्याशी जी तोड़ प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में सावधानी रखी जाए कि कोई किसी के बारे में झूठी बात ना फैलाए और ना कोई झूठी वाहवाही बटोर पाए। इस तरह की कोई बात सामने आए तो उसकी पुष्टि जरूर की जाए।
Updated on:
30 Nov 2018 10:19 pm
Published on:
30 Nov 2018 10:02 pm
