12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने वालों की बढ़ी संख्या, स्नातक के लिए दस्तावेज सत्यापन जारी

-राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश का मामला
2 min read
Google source verification
demo pic

demo pic

श्रीगंगानगर.

राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के लिए दस्तावेजों का सत्यापन शनिवार को भी किया जाएगा। पूर्व में इसके लिए शुक्रवार तक का समय निर्धारित था। शुक्रवार शाम कॉलेज प्रशासन के पास इस संबंध में आए संदेश में तिथि बढऩे की जानकारी दी गई। हालांकि कॉलेजों में शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि सात जुलाई ही रखी गई है। दस्तावेज सत्यापन की तिथि बढऩे से वंचित रहे विद्यार्थी शुक्रवार सुबह सत्यापन करवाकर इसके बाद प्रवेश ले सकते हैं।


अंबेडकर कॉलेज में 852 का सत्यापन

शहर के डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अब तक 852 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा चुका है। प्राचार्य डॉ.रामसिंह राजावत ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष की 560 सीटों पर 632 अभ्यर्थियों ने दस्तावेज सत्यापन करवाया है। इसके अलावा बीकॉम प्रथम वर्ष में 240 सीटों पर 143, बीएससी गणित में 35 सीटों पर 31, बीएससी जीव विज्ञान में 35 सीटों पर 36 तथा बीसीए में 40 सीटों पर दस अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया है। महाविद्यालय में 910 सीटों के लिए 852 अभ्यर्थियों ने दस्तावेज सत्यापन करवा लिया है। इसी प्रकार चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में भी पूरा दिन दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया चली।


बढ़ी तिथि

चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रदीप मोदी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि छह जून से बढ़ाकर सात जून कर दी गई है। अब शनिवार को भी अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन करवाकर प्रवेश ले सकेंगे।


स्नातक में प्रवेश की बढ़ी रफ्तार

इस बीच डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में शुक्रवार के मुकाबले वृद्धि हुई है। गोदारा कॉलेज में गुरुवार तक केवल नौ आवेदन आए थे लेकिन शुक्रवार को इनकी संख्या 47 तक पहुंच गई। इसी प्रकार डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करीब 125 अभ्यर्थी स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए आवेदन कर चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग